स्मार्टफोन के जमाने में अमिताभ बच्चन को याद आया लैंडलाइन का दौर, बोले- आज की पीढ़ी उनके समय को नहीं समझ सकती...

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (10:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। वो अपने विचार से लेकर पुरानी तस्वीर तक, फैंस के साथ हर चीज शेयर करते हैं। अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर फोन और उसकी अहमियत के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि कैसे एक स्मार्टफोन ने इंसान की जिंदगी को बदल दिया है।

 
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर फोन के बारे में लिखा, 'पहिए को हमेशा की सबसे बड़ी खोज बताया जाता है... आज के समय में स्मार्टफोन सबसे बड़ी खोज है।' 
 
बिग बी ने इस विषय पर अपना ब्लॉग लिखा है। अमिताभ बच्चन के अनुसार आज की पीढ़ी उनके समय को नहीं समझ सकती है जब स्मार्टफोन की जगह लैंडलाइन हुआ करता था। वह बार-बार उंगलियों से नंबर को घुमाना उस समय अलग ही मजा देता था। ये मजा उन लोगों को मिलाता था जिनके घर में लैंडलाइन फोन होता था। उस लैंडलाइन को खरीदना भी उस समय आसाना नहीं होता था। हमने खुद काफी समय तक उसका इस्तेमाल नहीं किया था।
 
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को भी याद करते हुए बताया कि उस समय में वह कैसे अपने पिता से बात किया करते थे जब वह दूर चले जाते थे। जब बाबूजी कैम्ब्रिज में पीएचडी कर रहे थे तो एक समय ऐसा भी आया था जब हम उन से दो साल तक नहीं मिल पाए थे।
 
उन्होंने तब हमें एक चिट्ठी के जरिए बस इतना बताया था कि किस दिन और कितने बजे वह हमें फोन करेंगे। उस समय एक चिट्ठी को पहुंचने में 7 से 10 दिन लगते थे। अमिताभ बच्चन ने जिक्र किया कि उस समय उनके पिताजी के वो फोन कॉल काफी मायने रखते थे। उनके मुताबिक वो बेसब्री से पिता के फोन का इंतजार करते थे। 
 
अमिताभ के मुताबिक जब लैंडलाइन बजता था तो पूरा परिवार भागता था ये देखने के लिए किस का फोन है, लेकिन अब स्मॉर्टफोन के जमाने में इंसान के पास आजादी होती है कि उसे फोन उठाना है या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख