Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन ने किया अपनी संपत्ति का बंटवारा, जानिए किसको कितना मिला?

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन ने किया अपनी संपत्ति का बंटवारा, जानिए किसको कितना मिला?
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर खुलासा किया है। अमिताभ ने कहा कि उनकी संपत्ति दोनों बच्चों यानी अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा में बराबर बांटी जाएगी।


अमिताभ बच्चन ने खुलकर कहा कि, उनके बेटे अभिषेक बच्चन के पास उनकी संपत्ति का पूरा अधिकार नहीं होगा। अमिताभ अपनी बेटी श्वेता नंदा से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपना प्यार भी जाहिर करते हैं। अमिताभ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के एंबेसडर भी हैं।
इस साल की शुरुआत में अमिताभ ने श्वेता के डेब्यू उपन्यास 'पैरडाइज टावर्स' को लेकर एक दिल को छूने वाली पोस्ट लिखी थी। श्वेता का यह उपन्यास बेस्टसेलर रहा।
 
webdunia
श्वेता की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक बेटी की उपलब्धि से ज्यादा एक पिता के लिए कोई गर्व की बात नहीं होती है। बेटियां खास होती हैं। छोटे घूंघट से लेकर 'बेस्ट सेलर' तक।
 
खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास 460 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है और दोनों की चल संपत्ति 540 करोड़ है। अमिताभ और जया के पास मुंबई और दिल्ली के अर्बन एरिया में कई बंगलों के अलावा फ्रांस में 3175 वर्ग मीटर में फैली रॉयल प्रॉपर्टी भी है। उनके पास नोएडा, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद और गांधीनगर में संपत्ति भी मौजूद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रानू मंडल का बस यही बाकी है : यह है लेटेस्ट चुटकुला