Publish Date: Thu, 03 Nov 2022 (10:59 IST)
Updated Date: Thu, 03 Nov 2022 (11:01 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सरकार ने उन्हें बीते दिन वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने अमिताभ को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है।
अमिताभ बच्चन के पास इससे पहले मुंबई पुलिस पुलिस की सामान्य सुरक्षा थी। खबरों के अनुसार बड़े अभिनेताओं की किसी ना किसी तरह का थ्रेट रहता है इसी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब अमिताभ के साथ हमेशा 2 सुरक्षा गार्ड हमेशा तैना रहेंगे।
वहीं अक्षय कुमार और अनुपम खषर की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है। अनुपम खेर और अक्षय कुमार को भी एक्स ग्रेड की सुरक्षा दी गई है। किसी को भी शख्स या सिलेब्रिटी को सिक्योरिटी दी जानी है या नहीं, यह स्टेट की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya