Publish Date: Tue, 04 Aug 2020 (17:44 IST)
Updated Date: Tue, 04 Aug 2020 (17:45 IST)
अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना को मात देकर हॉस्पिटल से अपने घर लौट आए हैं और इसके बाद अमूल ने एक पोस्टर जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अमूल का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद लोगों ने बिग बी के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। वहीं, एक यूजर ने इस पोस्टर को देखकर अमिताभ के लिए कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, कि बिग बी ने उसे फटकार लगा दी।
एक यूजर ने अमूल के इस पोस्टर को लेकर कहा, “कम से कम मुफ्त में तो अमूल्य नहीं बने होंगे... तय रकम ली होगी। साल दर साल बढ़ी होगी।” यूजर के इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें करारा जवाब दे डाला और कहा- जब सच न पता हो तो उसपर नहीं बोलना चाहिए।
‘ब्रह्मास्त्र’ एक्टर ने लिखा, “बहुत बड़ी गलतफहमी में चल रहे हैं आप, मियां। जब सच न मालूम हो तो अपने स्वच्छ मुख को स्वच्छ रखिए। न तो मैं अमूल को एंडोर्स करता हूं और न कभी किया है। तीर चलाने से पहले सोच समझ लेना चाहिए, नहीं तो वो आप पर ही आकर गिरेगा, जैसा कि अब हुआ है। तीर की जगह, जो मुहावरा है इस विषय पर, वो किसी और पदार्थ का वर्णन करता है। मेरी सभ्य परवरिश ने मुझे उसका वर्णन करने से रोक दिया।”