एलन मस्क के नए फैसले से खफा हुए अमिताभ बच्चन, बोले- खेल खतम, पैसा हजम...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (13:11 IST)
  • एलन मस्क ने 1 मिलियन फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर ब्लू टिक फ्री कर दिया
 
amitabh bachchan slams elon musk : ट्विटर ने बीते दिनों अपनी नई पॉलिसी के कारण अपने प्लेटफॉर्म से वेरिफाइड यूजर्स के ब्लू टिक हटा लिए। इसके बाद बॉलीवुड सितारों समेत कई नामी हस्तियों के अकाउंट से भी ब्लू टिक गायब हो गए थे। इसके बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पैसे भरकर अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस हासिल किया था। 
 
लेकिन अब एलन मस्क ने जिन ट्विटर यूजर्स से 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं उनके लिए ब्लू टिक फ्री कर दिया है। एलन मस्क के अस फैसले से अमिताभ बच्चन खफा हो गए हैं। उन्होंने मजाकियां अंदाज में अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। 
 
अमिताभ ने ट्वीट किया, 'अरे मारे गए गुलफाम, बिराज में मारे गए गुलफाम। ए ! ट्विटर मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ... झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल खातिर अब कहत हो जेकर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं  उनकर नील कमल फ्री म, हमार तो 48.4 मिलियन हैं, अब ?? खेल खतम, पैसा हजम?!'
 
बीते दिनों अमिताभ ने ब्लू टिक वापस मिलने पर एलन मस्क का भोजपुरिया अंदाज में शुक्रिया भी अदा किया था। उन्होंने लिखा था, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ऐ मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका। उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे। अब कै बताई भैया गाना गाए का मन करत है हमार! सनबो का इ लियो सुनो : तू चीज बड़ी है मस्क मस्क तू चीज बड़ी है मस्क!
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शेफाली जरीवाला का डॉग सिंबा निभा रहा बेटे के सारे रिवाज, पराग त्यागी बोले- कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे के बारे में...

क्या पंचायत 5 में होगी सचिव जी और रिंकी की शादी? नीना गुप्ता बोलीं- स्क्रिप्ट पहले ही हो चुकी है लीक

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, कांतारा चैप्टर 1 से धमाकेदार लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख