खुलासा... लेस्बियन हैं अक्षय कुमार की एक्ट्रेस!

Webdunia
एक्ट्रेस एमी जैकसन अपनी एक्टिंग और खूबसुरती से इन दिनों बहुत नाम कमा रही हैं। इसके अलावा भी एक बात है जिसकी वजह से वे आजकल चर्चा में हैं। एमी जैकसन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिससे उनके फैंस सकते में आ गए हैं। 
 
दरअसल एमी ने हाल ही में अपनी एक बहुत अच्छी दोस्त के साथ पिक्चर शेयर किया जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। लेकिन इसका कैप्शन पढ़ फैंस समझ ही नहीं सके कि आखिर ये चल क्या रहा है। एमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें दोनों दोस्त एकसाथ खड़ी पोज़ दे रही हैं। दोनों बहुत ही खूबसुरत लग रही हैं। 
 
लेकिन इसमें चौकाने वाली बात यह है कि इस पर एमी ने कैप्शन लिखा है WifeLife (वाइफ लाइफ)। आखिर इस कैप्शन का मतल्ब और क्या हो सकता है। यही कि  कही ये दोनों लड़किया ही एक-दूसरे से प्यार में तो नहीं हैं। एमी के फैंस ने तो यहां तक पुछ लिया कि क्या आप दोनों लेस्बियन हैं? 
 
 
एमी के साथ फोटो में उनकी ये दोस्त यूके की मॉडल नीलम गिल हैं। यह खास दोस्ती सिर्फ एमी की तरफ से ही नहीं बल्कि नीलम के द्वारा भी जाहिर हुई है। नीलम ने भी अपने टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा वियाना, लाइफ बॉल विद वाइफी एमी जैकसन। इसके आगे उन्होंने दो दुल्हन वाले ईमोजी भी लगाए। 
 
अब तो फैंस समझ भी रहे हैं और समझ भी नहीं पा रहे कि आखिर यह हो क्या रहा है। दोनों के ऐसे पोस्ट पर कई फैंस ने सवाल पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली है? या क्या आप लेस्बियन हैं? अब इन बातों का जवाब तो ये दोनों दीवा ही दे सकती हैं। लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 
 
एमी का हमेशा से यह कहना है कि वे होमोसेक्शुअलिटी पर खुलकर बात करती हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी एक बेस्ट फ्रेंड लेस्बियन हैं। कहीं ये बेस्ट फ्रेंड नीलम ही तो नहीं। अब फैंस को इसके जवाब का इंतज़ार करना होगा। फिलहाल एमी, अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में नज़र आने वाली हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख