Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 (13:01 IST)
Updated Date: Sat, 11 Nov 2023 (13:17 IST)
Ananya Pandey new house: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों सुर्खियों में हैं। अनन्या का नाम बीते काफी समय से आदित्य राय कपूर संग जुड़ रहा है। इसी बीच अनन्या ने धनतेरस के मौके पर पर नया घर खरीदा है।
अनन्या ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। तस्वीर में अनन्या अपने नए घर में पूजन करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में अनन्या पांडे घर के दरवाजे पर नारियल फोड़ते हुए गृहप्रवेश करती दिख रही हैं। इसके साथ अनन्या ने लिखा, 'मेरा अपना घर... नई शुरुआत के लिए आप सभी का प्यार और गुड वाइब्स चाहिए। हैप्पी धनतेरस।'
फैंस और सेलेब्स अनन्या की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें नए घर की बधाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'बधाई हो अनन्या।' शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'मेरी प्यारी अनन्या को बधाई। तुम्हें और अधिक शक्ति मिले।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। वह जल्द ही खो गए हम कहां, कंट्रोल और शंकरा जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें