Publish Date: Thu, 30 Jan 2020 (11:10 IST)
Updated Date: Thu, 30 Jan 2020 (11:13 IST)
अनिल कपूर की फिल्म मलंग जल्द ही रिलीज होने वाली है। चर्चा थी कि वह 'इंडियन 2' में विलेन की की भूमिका भी निभाने वाले हैं। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज 'इंडियन' की सीक्वल है।
हालांकि, अनिल कपूर ने 'इंडियन 2' में होने से इंकार कर दिया है। अनिल कपूर ने कहा कि वह फिल्म के सेट पर निर्देशक शंकर से मिलने गए थे। वहां पर दोनों की साथ की तस्वीरें वायरल हो गईं। लोगों को लगा कि हम फ़िल्म साथ में कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
इंडियन 2 में विलेन के रोल के लिए पहले अजय देवगन का नाम सामने आया था। लेकिन अजय ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस फिल्म से किनारा कर लिया।
'इंडियन 2' में कमल हासन लीड में रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, विद्युत जामवाल की भी भूमिका हैं।