अनिल कपूर ने की 'द नाइट मैनेजर 2' के निर्माता संदीप मोदी की रचनात्मक प्रवृत्ति की सराहना

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (15:21 IST)
The Night Manager 2: अनिल कपूर की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। शो के निर्माताओं ने शो को इसकी मूल रिलीज़ डेट से एक दिन पहले रिलीज किया है और यह शो अब दर्शकों के लिए उपलब्ध है, जिससे प्रशंसकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
 
'द नाइट मैनेजर' के पहले भाग के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के बाद, संदीप मोदी 2023 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली श्रृंखला में से 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे भाग के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
दूसरे भाग की रिलीज़ से पहले, अनिल कपूर ने बताया था, जब संदीप (शो के निर्माता) ने एक शॉट ओके किया, तो मुझे कभी भी जाकर इसे जांचने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। मुझे उनकी रचनात्मक प्रवृत्ति पर पूरा भरोसा है। मैंने 99% शॉट्स नहीं देखे हैं।
 
संदीप को सुष्मिता सेन-स्टारर 'आर्या' और 'द नाइट मैनेजर - पार्ट 1' जैसी बड़ी सफलताएं देने का श्रेय दिया जाता है। 'द नाइट मैनेजर 2' में अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर, तिलोत्तमा शोम, शोभिता धुलिपाला और शाश्वत चटर्जी अहम किरदार में है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म 120 बहादुर की रिलीज डेट की हुई घोषणा, मेजर शैतान सिंह के किरदार में दिखेंगे फरहान अख्तर

ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक, साल 2025 में विनीत कुमार सिंह इन फिल्मों में आएंगे नजर

रकुल प्रीत सिंह से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, साल 2024 में शादी के बंधन में बंधी ये हसीनाएं

सिकंदर से लेकर बागी 4 तक, साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में

वरुण धवन ने बताया फिल्म बेबी जॉन में जैकी श्रॉफ संग काम करने का अनुभव, बोले- सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख