Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल कपूर को मिला 'मोस्ट स्टाइलिश एवरग्रीन स्टार' अवॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनिल कपूर को मिला 'मोस्ट स्टाइलिश एवरग्रीन स्टार' अवॉर्ड

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 25 मार्च 2023 (12:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने 'झकास' लुक से सभी को चौका देते हैं। 66 साल की उम्र में भी अनिल अपनी फिटनेस और लुक से कई एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। हाल ही में अनिल कपूर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे। इस सीरीज में शेली रूंगटा के रूप में उनके प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। 

 
अपने आकर्षण और फैशन के कारण, अनिल कपूर ने हाल ही में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में 'मोस्ट स्टाइलिश एवरग्रीन स्टार' का अवॉर्ड जीता। अनिल कपूर ने हाल ही में स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एवरग्रीन एनिग्मा, ज़ी सिने अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और उसके बाद न्यूज़ 18 रील अवार्ड्स और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड जीता। 
 
अभिनेता ने द नाइट मैनेजर में एक विरोधी के रूप में गगनचुंबी स्टैंडर्ड भी स्थापित किए। उनकी आने वाली परियोजनाओं में रणबीर कपूर के साथ एनिमल और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर शामिल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी पैन-इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया