हमारे बारह का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 17 मई 2024 (17:31 IST)
Hamare Baarah Teaser: अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' की जब से घोषणा हुई है, तब से यह कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर्स रिलीज किए, जिससे हर जगह काफी एक्साइटमेंट और चर्चा होती देखने मिल रही है। 
 
दर्शकों को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में भारी डिमांड के चलते मेकर्स द्वारा फिल्म का दमदार टीजर लॉन्च किया गया है। यह टीज़र एक अनोखी कहानी को पेश कर रहा है, जिसे देखकर सभी चौंक जाएंगे। यह कहानी पहले कभी नहीं सुनी गई है।
 
फिल्म उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप में सेट है और देश में बढ़ती जनसंख्या और इससे होने वाली समस्याओं की कहानी को पेश करती है। इसमें अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर के साथ अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान और परितोष त्रिपाठी भी हैं। फिल्म की कहानी और टीज़र दोनों ही बेहद शानदार हैं।

ALSO READ: रितिक रोशन की कजिन पश्मीना करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का टीजर रिलीज
 
यह फिल्म एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर है, जो पहली बार एक इंडियन फिल्म दिखाने जा रही है। इसे अपनी मजबूत कहानी के लिए देखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं यह फिल्म उस समस्या पर भी रोशनी डालती है जिसका सामना हर दूसरी महिला को करना पड़ता है। 

टीजर ने लोगों को फिल्म के लिए वाकई उत्साहित करने वाला है। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसने कोई दो राय नहीं है कि इसे पूरे देश में खूब पसंद किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म से जुड़ी एक और रोमांचक खबर यह है कि इसे 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। 
 
फिल्म 'हमारे बारह' को रवि एस गुप्ता, बीरेंद्र भगत और संजय नागपाल ने मिलकर बनाया है और इसका निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। जानकी, फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल ने लिखी है। यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट यूके ग्लोबल रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की सुल्तान के 8 साल, ये बातें फिल्म को बनाती है हर उम्र दर्शकों के लिए खास

जब परिवार को पता चला कंडोम के एड में नजर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसा था एक्टर के पिता का रिएक्शन

रणवीर सिंह ने बर्थडे पर फैंस को दिया झटका, इंस्टाग्राम से डिलीट किए सभी पोस्ट

फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे रणवीर सिंह, अनिल कपूर से है खास रिश्ता

जैकी श्रॉफ की जिंदगी की अनसुनी कहानी: साउथ बॉम्बे से सुपरस्टार तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख