ट्विटर पर अनुपम खेर की वापसी, हैकर्स को दिया यह संदेश...

Webdunia
मंगलवार को टर्किश साइबर आर्मी के द्वारा अनुपम खेर सहित पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, भाजपा महासचिव राम माधव व राज्यसभा सदस्य स्वप्न दास गुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक कर दिया था। इसके बाद सभी जगह खलबली मच गई थी। अब खबर मिली है कि अनुपम खेर की ट्विटर पर वापसी हो ही गई है। 
 
मंगलवार को अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि उनका ट्विटर हैक हो गया है, जिसकी जानकारी उन्हें उनके भारतीय दोस्तों से मिली। वे उस समय लॉस एंजिलिस में थे। 
 
अकाउंट हैक करने वाले हैकर्स ने एक मैसेज में लिखा कि आपके एकाउंट को तुर्की की साइबर सेना आइलदिज टीम ने हैक किया है। हम हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को बंद किए जाने का विरोध कर रहे हैं। जब तक आप हम पर लगाई गई पाबंदी नहीं हटाते, दुनियाभर के सोशल मीडिया युज़र्स खतरे में हैं। 

 
अब अनुपम खेर का अकाउंट उन्हें वापस मिल गया है। इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने लिखा कि मैं लौट आया। थैंक्यू ट्विटर इंडिया, मेरा अकाउंट हैक होने के बाद जिस शानदार तरीके से आपने मामले को हैंडल किया। सभी दोस्तों और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस में आधी रात अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। हैकर्स के लिए- आई लव इंडिया। भारत माता की जय। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेप केस में आशीष कपूर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अजय देवगन ने किया धमाल 4 की रिलीज डेट का ऐलान, फिल्म की स्टारकास्ट से भी उठाया पर्दा

क्या कीकू शारदा ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो? कॉमेडियन ने बताया कृष्णा अभिषेक संग हुई लड़ाई का सच

द दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर क्यों रखा गया द बंगाल फाइल्स, मिथुन चक्रवर्ती ने खोला राज

कांतारा: चैप्टर 1 का काउंटडाउन हुआ शुरू, मेकर्स ने शेयर की फिल्म की दमदार झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख