Hanuman Chalisa

ऋषि कपूर ने जिसे बताया 'फ्लॉप निर्देशक', उसकी फिल्म करेंगे रणबीर कपूर

Webdunia
जग्गा जासूस के बाद रणबीर कपूर और अनुराग बसु फिर एक बार साथ काम करने की प्लानिंग बना रहे थे। पिछले कई सालों से वे महान गायक किशोर कुमार की जीवनी पर फिल्म बनाने की बात कर रहे थे, लेकिन रणबीर की व्यस्तताओं के चलते यह हो नहीं पा रहा था।  
 
हाल ही में अनुराग ने इस विषय पर जवाब दिया कि हमारी स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन बिना लीगल फॉर्मेलिटी और फुल प्रूफ के हम इसकी घोषणा नहीं कर सकते। हमें किशोर जी के साथ जुड़े लोगों से अनुमति की ज़रुरत होगी, वरना फिल्म बनाने या रिलीज़ होने के बाद कई लोग आपत्ति उठा सकते हैं। अभी तक केवल रणबीर और मैं इस प्रोजेक्ट के लिए राज़ी हुए हैं। लेकिन रणबीर फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक में व्यस्त हैं और इसके बाद वे अयान मुखर्जी की ड्रैगन पर काम करेंगे। 
 
अनुराग ने आगे बताया कि अभी सब कुछ तय नहीं है क्योंकि अगर रणबीर 2019 में इस फिल्म पर काम करने की बात कहते हैं और किशोर कुमार के परिवार ने मुझे फिल्म अभी बनाने को कहा, तो हमें उस अनुसार काम करना होगा। किशोरजी का परिवार हर संभव तरीके से हमारी मदद कर रहा है। परिवार की इस मदद के लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। इतनी देरी के बाद भी परिवार चाहता है कि मैं फिल्म बनाऊं। 

गौरतलब है कि जग्गा जासूस की नाकामयाबी से रणबीर के पिता ऋषि कपूर बेहद नाराज हुए थे और उन्होंने अनुराग की काम करने की शैली पर सवाल खड़े किए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का काउंटडाउन हुआ शुरू, फिल्म की रिलीज से 9 दिन पहले मेकर्स ने ड्रॉप किया राम चरण का दिलचस्प पोस्ट

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

निक्की तंबोली ने फिर दिखाया बोल्ड अंदाज, ऑल ब्लैक लेस आउटफिट में ढहाया कहर

सुधा चंद्रन ने की एकता कपूर की जमकर तारीफ, बताया विजनरी प्रोड्यूसर

कांतारा विवाद: कोर्ट के आदेश पर रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, देवी से मांगी माफी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख