Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गृहमंत्री अमित शाह पर भड़के अनुराग कश्यप, किया आपत्तिजनक ट्वीट

हमें फॉलो करें गृहमंत्री अमित शाह पर भड़के अनुराग कश्यप, किया आपत्तिजनक ट्वीट
, सोमवार, 27 जनवरी 2020 (18:20 IST)
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप नागरिकता संशोधन कानून के मुखर विरोधी हैं। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर अक्सर नागरिकता कानून के चलते मोदी सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं। अनुराग कश्यप ने अब गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।
 
अमित शाह की दिल्ली में हुई चुनावी रैली के दौरान सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई हुई। इसी घटना को लेकर अनुराग कश्यप ने ये ट्वीट किया है। 
 


सोशल मीडिया में अमित शाह की चुनावी रैली में हंगामे का एक वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में अमित शाह भाषण देते दिख रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक अचानक एनआरसी और सीएए के विरोध में नारे लगाने लगता है, जिसके बाद भाजपा समर्थक उनकी पिटाई शुरू कर देते हैं। तब शाह मंच से ही लोगों को समझाइश देते हुए उसे छोड़ने की अपील करते हैं, साथ ही सिक्यूरिटी वालों से उसे सकुशल ले जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद शाह लोगों से ये भी कहते हैं कि पीछे मत देखिए, कुछ भी नहीं हुआ और फिर वे जनता से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाते हैं।
 

गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद ट्विटर पर कश्यप की जमकर आलोचना हो रही है। देखें कुछ ट्वीट्स-









 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बास्केटबॉल प्लेयर कोबी ब्रायंट के निधन से गमगीन बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया दुख