Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने रात 8 बजे किया लॉकडाउन का ऐलान तो अनुराग कश्यप ने उठाया सवाल

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने रात 8 बजे किया लॉकडाउन का ऐलान तो अनुराग कश्यप ने उठाया सवाल
, बुधवार, 25 मार्च 2020 (11:29 IST)
देश में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित म‍रीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। मोदी ने कहा कि उन्होंने ये फैसला देशभर के लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।

 
पीएम मोदी का ये आदेश आने के बाद ही बाजारों में लोगों का हुजूम देखने को मिला। लोगों ने राशन और अन्य सामान लेने के लिए दुकानों के बाहर लाइन लगानी शुरू कर दी। इस हाल को देखते हुए फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने निशाना बनाया है और रात के 8 बजे इस लॉकडाउन की घोषणा करने पर सवाल उठाया है।
 
webdunia
अनुराग कश्यप ने ट्वीट करके लिखा, '8 बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतज़ाम कर लेत। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के, क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही? अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु।'
 
बता दें‍ कि अगले 3 हफ्तों तक पूरा देश लॉकडाउन रहेगा इस दौरान बस, ट्रेन, फ्लाइट जैसी यातायात सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि देशभर में आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए माल ढुलाई जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा है कि ये लॉकडाउन किसी कर्फ्यू से कम नहीं है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भड़के अर्जुन कपूर- तू कौन है हिंदू मुस्लिम करने वाला?