न्यूकमर्स से परेशान हुए अनुराग कश्यप, अब एक घंटे के चार्ज करेंगे 5 लाख रुपए

अनुराग अब इंडस्ट्री में करियर बनाने आए नए लोगों से फ्री में नहीं मिलेंगे

WD Entertainment Desk
रविवार, 24 मार्च 2024 (12:45 IST)
Anurag Kashyap Post: बॉलीवुड फिल्ममेकर अ‍नुराग कश्यप अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब अनुराग कश्यप इंडस्ट्री में आने वाले न्यूकमर्स पर एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह इंडस्ट्री में करियर बनाने आए नए लोगों से फ्री में नहीं मिलेंगे। इसके लिए वह अच्छी-खासी रकम चार्ज करेंगे। 
 
अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने कई न्यूकमर्स की काफी मदद की है और अब मैं इससे थक गया हूं। अब किसी भी ऐसे शक्स से मिलकर अपना वक्त बर्बाद नहीं करूंगा, जो खुद को बहुत बड़ा वाला जीनियस समझता है। इसलिए अब आगे से मैं रेंडम लोगों से मुलाकात करने में अपना वक्त बिल्कुल बर्बाद करने वाला नहीं हूं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

अनुराग ने लिखा, इसलिए अब से मैंने अपना रेट तय कर दिया है। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट मिलना चाहता है तो मैं उनसे 1 लाख रुपए चार्ज करूंगा। आधे घंटे के लिए मैं 2 लाख रुपए लूंगा और कोई एक घंटा मुझसे मिलना चाहता है तो उसके लिए उन्हें मुझे 5 लाख रुपए देना होंगे। ये है मेरा चार्ज। 
 
उन्होंने लिखा, मैं लोगों से मीटिंग कर करके थक गया हूं। अगर आपको सचमुच लगता है कि आप ये अफोर्ड कर सकते हैं तो मुझे कॉल करिए वर्ना भाड़ में जाइए। और सारे पैसे एडवांस में पे होंगे। 
 
इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने कैप्शन में लिखा, और मेरा यही मतलब है कि मुझे टेक्स्ट या डीएम या कॉल न करें। पहले पे करें और तभी आपको समय दिया जाएगा। मैं कोई चैरिटी नहीं हूं और मैं शॉर्टकट ढूंढने वाले लोगों से थक गया हूं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख