Festival Posters

साल 2021 में 2 से 3 होंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर बधाई

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (15:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। वे जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं। अनुष्का ने विराट संग एक तस्वीर शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है।

 
तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में आने वाला है।' तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इसमें अनुष्का का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।
 
अनुष्का और विराट द्वारा इस खुशखबरी को शेयर करते ही उन्हें जमकर बधाई मिलने लगी है। आलिया भट्ट, रकुलप्रीत सिंह, सानिया मिर्जा, क्रिस गेल, युजवेंद्र चहल, प्रीती जिंटा समेत फिल्म और खेल जगत की कई हस्तियों ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
 
बता दें कि पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।
 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही कुछ मुलाकातों के बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

व्हाइट मिनी ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का सुपर हॉट अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

इंडियन आइडल: 23 साल बाद 'मोरे पिया' गाने के लिए फिर साथ आए श्रेया घोषाल और जसपिंदर नरूला

एसएस राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक आउट, कुम्भा को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पंचतत्व में विलीन हुईं सुलक्षणा पंडित, अंतिम विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोईं बहन विजयता, देखिए वीडियो

स्पाई थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, श्रीकांत तिवारी बने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख