chhat puja

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी हुई कंफर्म, वीडियो में नजर आया एक्ट्रेस का बेबी बंप!

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (11:44 IST)
Anushka Sharma pregnancy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के स्टार कपल्स में से एक हैं। यह कपल अक्सर फैंस को कपल गोल देते नजर आता है। 11 दिसंबर 2017 को शा‍दी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी वामिका के माता-पिता बने थे।
 
बीते काफी समय से अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही है। अनुष्का को अक्सर ढीले-ढाले कपड़ों में अपना बेबी बंप छिपाते दिेखा गया है। वह वर्ल्ड कप मैचों के दौरान स्टेडियम में अपने पति विराट को चियर करती हुई भी नजर नहीं आ रही हैं। 
 
अनुष्का बीते काफी समय से पब्लिक इवेंट्स में जाने से बच रही हैं। इससे अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरों को और हवा मिल रही है। हालांकि कपल ने अभी तक न तो इन खबरों की पुष्टि की है और ना ही खंडन किया है। इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 
इस वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अनुष्का ब्लैक कलर की ओवरसाइज्ड शिफली ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह विराट का हाथ पकड़े चलते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को यकिन हो गया है कि विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। 
 
एक यूजर ने कमेंट किया, 'दूसरा विराट रास्ते में हैं।' एक अन्य ने लिखा, '100 प्रतिशत प्रेग्नेंट हैं।' अनुष्का और विराट दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने अब तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा भी दुनिया को नहीं दिखाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शाहरुख खान कैसे 60 साल के होने के बावजूद दिखते हैं जवान, जानें उनकी फिटनेस का राज

शाहरुख के फोन का सीक्रेट आउट: 17 मोबाइल नंबर, फिर भी कॉल नहीं उठाते किंग खान

ऐश्वर्या राय को मायके में बुलाते हैं इस क्यूट नाम से

ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी: सलमान-विवेक को पीछे छोड़ अभिषेक ने जीता दिल, जानिए पूरी कहानी

120 बहादुर में स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने दिखाया असली जज़्बा, निभाए सबेदार राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह के किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख