Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने पहली बार शेयर की अपनी सेल्फी, सोशल मीडिया पर वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने पहली बार शेयर की अपनी सेल्फी, सोशल मीडिया पर वायरल
, सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (10:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड का भरपूर आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का और विराट कोहली बीते दिनों ही एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। अब मम्मी बनने के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा ने अपनी सेल्फी शेयर की है।

 
अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारे से कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बर्प क्लॉथ के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं। मां बनने के बाद अनुष्का ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करके अपने फैंस को भी फिटनेस गोल्स दिया है।
 
अनुष्का ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'मेरी मौजूदा सबसे पसंदीदा एक्सेसरी- बर्प क्लॉथ।' ब्लैक टी-शर्ट और ट्रैक पेंट्स के साथ कंधे पर बर्प क्लॉथ ली हुईं अनुष्का अपने बेहद स्टाइलिश अंदाज में सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।
 
तस्वीर को देखने के बाद फैंस अनुष्का की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वाकई उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है? उनकी इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।
 
बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने और पति विराट कोहली ने 'वामिका' रखा है। अब अनुष्का अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव का भरपूर आनंद लेती हुई दिख रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर के हॉट फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस कर रहे जमकर कमेंट