Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ग्रीन मोनोकिनी में अनुष्का शर्मा ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, पति विराट कोहली ने‍ किया यह कमेंट

हमें फॉलो करें ग्रीन मोनोकिनी में अनुष्का शर्मा ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, पति विराट कोहली ने‍ किया यह कमेंट
, बुधवार, 17 नवंबर 2021 (13:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
webdunia
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन कलर की मोनोकिनी पहने स्विमिंग पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीरों में अनुष्का शर्मा पहले ही तरह स्लिम और फिट दिखाई दे रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद अनुष्का पहली बार अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।
अनुष्का की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने इन तस्वीरों पर स्माइलिंग इमोजी डाली है। 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस साल जनवरी में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिता रही हैं।
 
बीते दिनों एक एक इंटरव्यू के अनुसार अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के वक्त की परेशानियों और अपने डर के बारे में बात की थी। अनुष्का को यह डर था की वामिका को जन्म देने के बाद वह खुद की बॉडी से नफरत तो नहीं करने लगेंगी। दरअसल महिलाओं पर प्रेग्नेंसी या डिलिवरी के बाद एक नियत तरीके से दिखने का दबाव होता है। इसलिए एक्ट्रेस के मन में यह डर था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट ने अब महात्मा गांधी को लेकर किया विवादित पोस्ट, बोलीं- दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं...