Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा छोड़ रही हैं बॉलीवुड, वजह विराट कोहली हैं या कुछ और?

अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में नजर आई थीं जो दिसम्बर 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अनुष्का ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा छोड़ रही हैं बॉलीवुड, वजह विराट कोहली हैं या कुछ और?
बताया जा रहा है कि कुछ फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुष्का शर्मा को साइन करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन अनुष्का अब फिल्म और अभिनय में रूचि नहीं ले रही हैं। फिलहाल उनके हाथ में एक भी फिल्म नहीं है जबकि वे बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक हैं। 
 
फिल्म तो फिल्म, वे बॉलीवुड इवेंट्स में भी बहुत कम देखी जा रही हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि अनुष्का ने बॉलीवुड को बाय-बाय कहने का मन बना लिया है। 
webdunia

क्या है इसकी वजह? 
फिलहाल कोई ठोस वजह तो सामने नहीं आई हैं। संभवत: विराट कोहली ने अनुष्का को ऐसा करने को कहा हो। सूत्रों का कहना है कि विराट चाहते हैं कि अनुष्का अब परिवार और उनको ज्यादा वक्त दें। 
 
फिल्मों में काम करते समय कलाकार बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है। कभी दिन तो कभी रात में उसे लगातार काम करना पड़ता है। जाने का कोई समय निश्चित नहीं रहता। यही कारण है कि विराट को अनुष्का समय नहीं दे पा रही हों। 
webdunia

वैसे विराट के नजदीकी लोग इस बात को गलत ठहराते हैं। उनका कहना है कि अनुष्का को विराट ने अभिनय करने से कभी नहीं रोका। विराट जानते हैं कि अनुष्का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं और वे भला उन्हें काम करने से क्यों रोकेंगे? 
 
एक और वजह सामने आ रही हैं? क्या अनुष्का प्रेग्नेंट हैं? इस तरह के सवाल भी सुनने को मिल रहे हैं। वैसे अनुष्का बहुत पहले कह चुकी हैं कि उनका परिवार बढ़ाने का फिलहाल इरादा नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस जोक को पढ़कर हंसी नहीं रुकने वाली है... लड़कियां कुछ भी नहीं पहनतीं