Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन तस्वीरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 5 नवंबर 2022 (12:50 IST)
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। उन्होंने विराट कोहली की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की है। 

 
इन तस्वीरों में विराट कोहली मस्ती करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली का यह क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'आज तुम्हारा जन्मदिन है मेरे प्यार, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपकी सबसे अच्छे एंगल और तस्वीरें चुनी हैं। हर राज्य और रूप और रास्ते में आपको प्यार करती हूं।'
 
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात पहली साल 2013 में एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार होने लगा। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का की एक बेटी हैं, जिसका नाम वामिका है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केएल राहुल से पहले इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है अथिया शेट्टी का नाम