Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जाह्नवी कपूर ने बांद्रा में खरीदा नया घर, इतनी है कीमत

हमें फॉलो करें जाह्नवी कपूर ने बांद्रा में खरीदा नया घर, इतनी है कीमत

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (18:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिली' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जाह्नवी बीते कई दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी थीं। वहीं अब जाह्नवी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक लग्जरी डुप्लेक्स बंगला खरीदा है। जाह्नवी के इस अपार्टमेंट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

 
खबरों के अनुसार जाह्नवी ने अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ मिलकर यह घर खरीदा है। इस बंगले की कीमत 65 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसका कारपेट एरिया 6,421 स्क्वायर फीट का है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार इस घर का रेजिस्ट्रेशन एक्ट्रेस ने 12 अक्टूबर को कराया है। जाह्नवी ने 3.90 करोड़ रुपए की हैवी स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। इससे पहले जाह्नवी ने दिसंबर 2020 में जुहू में 39 करोड़ में एक ट्रिपलक्स खरीदा था, जिसे बाद में उन्होंने राजकुमार राव को बेच दिया था। 
 
इस समय जाह्नवी कपूर के पास पाली हिल, युनियन पार्क रोड, बांद्रा वे्ट पर कुबेलिसक बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट हैं। खबरों के अनुसार जाह्नवी अपने नए घर को अपने स्टाइल से डिजाइन करवाएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बिपाशा बसु ने शेयर की बोल्ड तस्वीर