क्या विराट कोहली-अनुष्का शर्मा फिर हैं साथ?

Webdunia
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी को लेकर बहुत कुछ लिखा गया परंतु दोनों ने ही इस पर कुछ कहने से परहेज किया। हालांकि, सभी ने देखा कैसे विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का से चिढ़ने वालों को आड़े हाथों लिया। यह जोड़ा हाल ही में एक साथ एक नामचीन फूड जाइंट में भी नजर आया। तो क्या मान लिया जाए कि दोनों फिर से हैं साथ? 
 
इन दोनों के एक करीबी सूत्र की मानें तो, "विराट और अनुष्का फिर से हाल ही में जुड़े हैं और तब से लगातार एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जब भी हो पाता है वे लोग मिलते हैं डिनर डेट्स पर साथ जाते हैं और दोस्तों के यहां मिलते हैं। अनुष्का के जन्मदिन के समय दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि अनुष्का सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त थीं और विराट आईपीएल में। विराट ने अनुष्का को एक बड़ा सा बुके भेजा, उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे।" 
 
इस सूत्र के अनुसार दोनों के बीच चीजें धीमी गति से सामान्य हो रही हैं और दोनों इस बात को उजागर नहीं करना चाहते। अगर यह सच है तो विरूष्का के फैंस के लिए यह निश्चिततौर पर अच्छी खबर है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान का चौंकाने वाला खुलासा: क्यों अभी नहीं करना चाहते फिल्म निर्देशन

मानुषी छिल्लर ने मालिक के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की, बोलीं- एक अभिनेता के रूप में 'सबसे रियल' महसूस कराया

सूबेदार में अनिल कपूर का रौबदार अवतार, पूर्व फौजी के किरदार में आएंगे नजर

निक्की तंबोली के गाने भिगने दे ने पार किए 4 मिलियन व्यूज, एक्ट्रेस जताया फैंस का आभार

जब उर्वशी रौतेला ने की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात, इजराइल-ईरान युद्ध के बीच वायरल हुई तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख