Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एआर रहमान, डॉक्टर्स ने बताया क्यों हुए थे एडमिट

Advertiesment
हमें फॉलो करें अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एआर रहमान, डॉक्टर्स ने बताया क्यों हुए थे एडमिट

WD Entertainment Desk

, रविवार, 16 मार्च 2025 (13:22 IST)
ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रहमान के मैनेजर ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें गर्दन में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
अब एआर रहमना अस्पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं अस्पताल की ओर से एआर रहमान की हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई। इसमें बताया गया कि सिंगर को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। हेल्थ चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
 
हेल्थ एडवाइजरी में लिखा है, एआर रहमान आज सुबह डिहाइड्रेशन के लक्षणों के साथ ग्रीमक्स रोड अपोलो अस्पताल में आए। रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
 
वहीं एआर रहमान के मैनेजर ने बताया कि दो बार के ऑस्कर और ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने शुरुआत में गर्दन में दर्द की भी शिकायत की थी। वे अभी घर वापस आए हैं। वे बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए और सब कुछ सामान्य था।
 
रहमान की टीम ने कहा, एआर रहमान को दिल की समस्याओं पर झूठी खबरें फैल रही हैं। रहमान अस्पताल गए क्योंकि उन्हें डीहाईड्रेशन हो गया था और यात्रा के कारण गर्दन में दर्द हो रहा था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म टेस्ट का नया टीजर आया सामने, आर माधवन के किरदार से उठा पर्दा