Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरी बार दुल्हन बनेंगी मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर संग शादी की कर रहीं तैयारी!

हमें फॉलो करें दूसरी बार दुल्हन बनेंगी मलाइका अरोरा, अर्जुन कपूर संग शादी की कर रहीं तैयारी!
, बुधवार, 18 मई 2022 (17:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा की शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर यह कपल अपनी शादी की नई डेट को लेकर चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए बिल्कुल तैयार है।

 
खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों इस साल नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी सीक्रेट और बेहद सिंपल होगी। दोनों की शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे।
 
अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद अर्जुन और मलाइका फैमिली और इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट कर सकते हैं। पार्टी की मेजबानी फिल्म इंडस्ट्री और इस कपल के बहुत करीबी सदस्यों द्वारा की जाएगी। 
 
अपनी शादी में मलाइका लहंगा नहीं, बल्कि सिंपल और क्लासी साड़ी पहनेंगी। वहीं अर्जुन कपूर इस मौके पर कुर्ता पहनेंगे। वेडिंग पार्टी में यह कपला वेस्टर्न आउटफिट कैरी कर सकता है। 
 
बता दें कि मलाइका अरोरा की यह दूसरी शादी होगी। वहीं अर्जुन कपूर की पहली शादी होगी। दोनों अपनी उम्र के अंतर को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'शी हल्क' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, डिज्नी प्लस पर इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज