Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

कॉपर शेड साड़ी में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें mouni roy
, बुधवार, 18 मई 2022 (16:11 IST)
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मौनी अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। 
webdunia
हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस होश खो बैठे हैं। इन तस्वीरों में मौनी कॉपर शेड की मैटेलिक फ्यूजन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। 
webdunia
मौनी ने न्यूड मेकअप और खुले बालों से अपने लुक को कम्पलीट किया है। साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर के ईयररिंग्स कैरी किए हैं। मौनी रॉय की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
 
webdunia
शादी के बाद मौनी रॉय का अंदाज बिल्कुल भी नहीं बदला है और वो आए दिन अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। एक्ट्रेस ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर संग शादी रचाई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका निभाएंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए बॉयफ्रेंड से 6 साल बड़ी हैं राखी सावंत, बोलीं- परिवार हमारे रिश्ते के खिलाफ