Dharma Sangrah

अब रॉ एजेंट बनेंगे अर्जुन कपूर

Webdunia
अर्जुन कपूर हमेशा मज़ेदार रोल निभाते नज़र आए हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'मुबारकां' थी जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। साथ ही उनकी आने वाली फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते इंग्लैंड' हैं। ये सभी फिल्में रोमांटिक ड्रामा होंगी। इसके बाद अर्जुन के पास के गंभीर प्रोजेक्ट है जिसमें उनका किरदार बाकी सभी से अलग होगा। 
 
खबर के मुताबिक अर्जुन कपूर जल्द ही रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। वे इस तरह से किरदार को पहली बार निभाएंगे। फिल्म का नाम 'मोस्ट वॉन्टेड' होगा। अर्जुन कपूर ने हाल ही में संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग पूरी कर ली है। इसलिए यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने की संभावना है। 
 
'मोस्ट वॉन्टेड' को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट करेंगे। इसका काम 2019 तक खत्म करने की प्लानिंग है। यह फिल्म एक असली रॉ एजेंट की कहानी होगी, जिसे एक सीक्रेट मिशन के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। एक अंडरकवर एजेंट रविंदर को 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा गया था और पकड़े जाने पर वह पाकिस्तान की जेल में ही बंद रहा। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होते ही इसका काम आगे बढ़ा दिया जाएगा। 
 
सूत्र के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले, राजकुमार ने एक खुफिया अधिकारी के रोल के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल किया। दोनों ने इस बारे में बहुत चर्चा भी की। अर्जुन को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और राजकुमार ने उनसे डेट्स मांगी क्योंकि वे इसे एक ही बार में खत्म करना चाहते हैं। अभी अर्जुन के पास तीन प्रोजेक्ट्स हैं नमस्ते इंग्लैंड, पानीपत और तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिन्दी रिमेक। इसलिए उन्हें डेट्स देने में समय लगेगा। 
 
फिल्म की शूटिंग नेपाल और दिल्ली में होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन सीजन 3' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी 2025 की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज

पर्दे पर वी. शांताराम का किरदार निभाने जा रहे सिद्धांत चतुर्वेदी, बोले- यह सच में बहुत मायने रखता है...

'हक' की सफलता के बाद यामी गौतम ने फैंस से कही दिल की बात, बोलीं- अच्छी सिनेमा जीतना चाहिए…

44 साल की 'अंगूरी भाभी' ने फटी जींस पहन किलर अंदाज में दिए पोज, देखिए शुभांगी अंत्रे का ग्लैमरस अंदाज

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, बोलीं- पूरी फिल्म का रखते हैं ख्याल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख