Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मलाइका अरोरा को छोड़ इनके साथ ब्लाइंड डेट पर गए अर्जुन कपूर, बोले- बहुत डरा हुआ था

हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा को छोड़ इनके साथ ब्लाइंड डेट पर गए अर्जुन कपूर, बोले- बहुत डरा हुआ था
, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (16:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा के साथ अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ब्लाइंड डेट का खुलासा किया है। खास बात ये है कि वो इस ब्लाइंड डेट पर मलाइका अरोरा के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ गए थे।

अर्जुन कपूर ने करण जौहर के नए रियलिटी शो 'व्हाट द लव! विद करण जौहर' में पहुंचे थे। करण ने शो की प्रतिभागी आशी के लिए अर्जुन कपूर के साथ एक ब्लाइंड डेट की योजना बनाई। आशी और अर्जुन की डेट सहज और मजेदार रही।
 
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- What The Love के बिहाइंड द सीन। ये मेरी पहली ब्लाइंड डेट थी। ये बहुत शानदार थी। What The Love नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है।

वीडियो में आशी संग अर्जुन काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में खूब मस्ती की। काफी एन्जॉय किया। एक-दूसरे से बातचीत की। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
 
webdunia
अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ब्लाइंड डेट को मज़ेदार और शानदार बताया। अर्जुन ने कहा कि मैं पहली बार ब्लाइंड डेट पर बहुत डरा हुआ था लेकिन आशी बेहद प्यारी लड़की है और काफी फिल्मी है। 
 
करण के इस नए शो में बॉलीवुड स्टार्स को उनके एक फैन के साथ डेट पर जाना होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है आज का चुटकुला : बालकनी से ऑनलाइन तक