सिंह इज़ किंग 2 में अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार से दूसरी फिल्म का सीक्वल छीना!

Webdunia
नमस्ते इंग्लैंड अर्जुन कपूर की उस फिल्म का नाम है जो 19 अक्टोबर को रिलीज हो रही है। यह 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है जो 2007 में रिलीज हुई थी और जिसमें अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। 
 
इस फिल्म का सीक्वल निर्माता-निर्देशक विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे , लेकिन अक्षय इस बात को लगातार टालते रहे। आखिरकार विपुल समझ गए कि अक्षय उनकी यह फिल्म करना नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ यह फिल्म बना ली है। 
 
अर्जुन के साथ विपुल की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। अर्जुन के काम से विपुल खुश भी हैं और इसी वजह से वे अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। 
 
विपुल अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिंह इज़ किंग' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सिंह इज़ किंग 2 में अक्षय की जगह अर्जुन नजर आएंगे। सूत्रों ने अनुसार विपुल ने स्टोरी आइडिया अर्जुन को बताया है जो उन्हें पसंद आया है। 
 
यदि यह फिल्म अर्जुन करते हैं तो उन्होंने अक्षय से दूसरी हिट फिल्म का सीक्वल छीन लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पॉप सिंगर रिहाना बनीं तीसरी बार मां, बेटी की क्यूट तस्वीर शेयर कर किया नाम का खुलासा

सनी लियोनी का डबल धमाल: भारत की पहली AI फीचर फिल्म Kaur vs Kore का ऐलान

लता मंगेशकर की जयंती पर रिलीज होगा '120 बहादुर' का खास टीजर, गूंजेगा देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का सच गहराया, असम सरकार ने जांच के लिए गठित की एसआईटी

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर इमोशनल हुईं रानी मुखर्जी, दिवंगत पिता को किया समर्पित

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख