suvichar

अर्जुन माथुर ने साझा किया मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (15:48 IST)
जी5 की आगामी फिल्म 'साइलेंस… कैन यू हियर इट?' में एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी है। एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित होने के बाद यह फिल्म अर्जुन माथुर का पहला प्रोजेक्ट है जिसमें वह रवि खन्ना के किरदार में एक विधायक की भूमिका निभा रहे हैं।


जी 5 ने अर्जुन माथुर का एक एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म में काम करने, उनके तालमेल और अपने सह-कलाकार मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की है। वीडियो में, अर्जुन ने अबान भरुचा देवहंस के साथ काम करने के प्रति दिल से आभार वक़्त किया है और कैसे उन्होंने ‘साइलेंस...कैन यू हियर इट?' के लिए हामी भरी जब उन्होंने फिल्म की कहानी को पूरी सटीकता के साथ उन्हें सुनाया था।
 
मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए अर्जुन माथुर ने कहा, मनोज बाजपेयी सर को जब से सत्या में देखा है तब से उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपना रहा है। उनके आसपास होना, उनके लिए इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा था। यह अनुभव अद्भुत था और इस तरह की शानदार टीम के साथ काम करने का अवसर पा कर, मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं।
 
उन्होंने आगे कहा, अबान भरुचा देवहंस ने पहले नरेशन के बाद से मेरा दिल जीत लिया है और मैं बता सकता हूं कि वह जो चाहती थी, उसके बारे में बहुत स्पष्ट थीं। उन्होंने फिल्म को शुरुआत से ले कर अंत तक, अपने जहन में देख ली है। यह खुद-ब-खुद आत्मविश्वास से भर देता है। सेट का सामान्य समीकरण बेहद सुकून देने वाला रहा है। यह रचनात्मक, मजेदार और खुशमिजाज लोगों द्वारा फ़िल्म बनाने वाला एक ग्रुप था।
 
'साइलेंस... कैन यू हियर इट?' अर्जुन माथुर की एमी के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है और न केवल अर्जुन, बल्कि उनके प्रशंसक भी उन्हें फिर से एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं।
 
यह मर्डर मिस्ट्री, एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे ही वह अपना घर छोड़ने को तैयार होती है, एक दुखद घटना घटती है जिसके बाद महिला गायब हो जाती है और एक दिन बाद उसकी लाश को ट्रेकर्स द्वारा खोजा जाता है।
 
जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अबन भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित, फिल्म में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 26 मार्च 2021 में ज़ी5 पर होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कंगना रनौट ने आदित्य धर को बताया 'सुपरस्टार डायरेक्टर, धुरंधर 2 की सक्सेस पर खुलकर की तारीफ

भीड़ से दूर प्राइवेट विला में हनीमून मना रहे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, रोमांटिक तस्वीर ने जीता दिल

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की एक्टिंग के कायल हुए अनुपम खेर, तारीफ में कही यह बात

'चुंबक' के सेट पर संदीपा धर को मिली नीना गुप्ता से खास सलाह, बना करियर का टर्निंग पॉइंट

पवन सिंह के भजन 'मईया के आरती' का भक्तों में जबरदस्त क्रेज, यूट्यूबर पर पार किए 127 मिलियन व्यूज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख