ड्रग्स केस में आर्यन खान के फंसने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री बोले- शाहरुख खान के बीजेपी में शामिल होते ही...

Webdunia
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (11:48 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस में जेल में बंद है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कई राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है। 

 
अब महारष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने आर्यन खान मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान बीजेपी में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स भी शुगर पाउडर बन जाएगी।
 
खबरों के अनुसार छगन भुजबल ने कहा कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय, केंद्रीय एजेंसी एनसीबी शाहरुख खान के पीछे पड़ी है। अगर शाहरुख खान भाजपा में शामिल हो जाएं तो ड्रग्स शक्कर बन जाएंगे।
 
आर्यन खान को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से एनसीबी ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आर्यन की जमानत याचिका 2 बार खारिज हो चुकी है, जिसके बाद अब उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करियर के पीक पर महिमा चौधरी का हो गया था एक्सीडेंट, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

'जो अजब है, वो गज़ब है' के साथ लौटा इंडियाज गॉट टैलेंट, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया लॉन्च

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती, हाथ पर चढ़ा प्लास्टर

Bigg Boss 19 में हुआ डबल एविक्शन, शो से कटा इन दो कंटेस्टेंट का पत्ता

Bigg Bogg 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शो में आने की थी चर्चा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख