नॉवेल 'मैपिंग लव' के साथ लेखन के क्षेत्र में कदम रख रहीं अश्विनी अय्यर तिवारी, टीजर हुआ रिलीज

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (16:24 IST)
फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशन के बाद अब, लेखन के क्षेत्र में अपना पहला कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने पहली बार एक लेखक की टोपी अपने उपन्यास, 'मैपिंग लव' के साथ सिर पर चढा ली है। वह एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने निल बट्टे सन्नाटा, बरेली की बर्फी, पंगा जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं।

 
रूपा पब्लिकेशंस द्वारा उनके पहले उपन्यास का टीज़र उनके सोशल मीडिया पर जारी किया गया। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'हम यह साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि हम पुरस्कार विजेता, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के डेब्यू उपन्यास 'मैपिंग लव' को मई 2021 में प्रकाशित करेंगे।'
 
उन्होंने लिखा, भारत के लुभावने जंगलों में सेट हुई, यह दिलचस्प कहानी आपके दिल को छु जाएगी। एक कलाकार, लेखक और फिल्म निर्माता, जिनकी हर फिल्में निल बट्टे सन्नाटा, बरेली की बर्फी, घर की मुरगी, पंगा मनोरंजक और साथ ही साथ सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
 
अपने पहले उपन्यास के बारे में बात करते हुए, अश्विनी ने कहा, एक कहानीकार के रूप में यह ऐसी कहानियां हैं जो हर एक समय में सही मायने में सच्चे इसेन्स को बाहर लाने का मध्यम है, जो मै कहना चाहती हुं। 'मैपिंग लव' प्यार में गिरने के साथ स्थिरता से उठकर लिखने की कला की कहानी है। इसे मै तीन साल से लिख रही हूं और मैं खुशियों से भर आई हूं क्योंकि रूपा प्रकाशन मेरा यह पहला उपन्यास सभी के लिए ला रहे है।
अश्विनी अय्यर तिवारी ने इस उपन्यास के लिए वर्षों तक काम किया है। यह बहुत लंबे समय तक उनके साथ रहा और इसलिए यह उनके लिए और भी खास है। उनका काम कुछ और नहीं, बल्कि अतीत से, खूबसूरती से उकेरी गई कहानियां हैं। यह प्यारा टीज़र और उनके सभी शानदार अतीत के काम के कारण, इस पुस्तक ने हमें उसके बारे में पहले से ही उत्सुक कर दिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख