बिग बॉस फेम आसिम रियाज पर बाइक सवार ने किया हमला, कंधे और पैर में आई चोट

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (15:17 IST)
बिग बॉस 13 के पॉपुलर कंटेस्टेंट आसिम रियाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार आसिम पर 5 अगस्त की रात कुछ लोगों ने हमला किया जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद आसिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

दरअसल, आसिम रियाज जब अपनी साइकल चलाने के लिए घर से निकले थे, तभी कुछ बाइक सवार लोगों ने उनपर पीछे से हमला कर दिया। ऐसे में आसिम को काफी गहरी चोट आई है। आसिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी कई सारी फोटोज और वीडियोज भी शेयर किया है उनके घुटने, पैर और कंधे पर चोट लगी है।

 

वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। आसिम के फैंस उनकी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने ये भी कहा कि आसिम को इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। 
 
बता दें कि आसिम जब से बिग बॉस के घर से बाहर निकले हैं उन्हें लगातार एलबम सांग में देखा जा रहा है। वहीं इस शो में आसिम हिमांशी खुराना के अफेयर को लेकर खबरों में छाए थे। घर से निकलने के बाद इन दोनों हमेशा साथ में देखा जाता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख