Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bigg Boss 13 : असीम रियाज को बॉलीवुड में मिलेगा बड़ा ब्रेक, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर!

हमें फॉलो करें Bigg Boss 13 : असीम रियाज को बॉलीवुड में मिलेगा बड़ा ब्रेक, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर!
, गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (12:46 IST)
बिग बॉस 13 में असीम रियाज इस सीजन को जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है। असीम बिग बॉस के घर में कभी अपने गुस्से तो कभी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी दुश्मनी को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं अब खबर है कि असीम रियाज को बिग बॉस में रहते हुए ही एक बड़ा ब्रेक मिलने वाला है।

 
खबर के अनुसार, बिग बॉस हाउस में रहते हुए असीम रियाज बॉलीवुड की एक फिल्म साइन कर सकते है। खबर के अनुसार, निर्देशक महेश भट्ट अपनी आगामी फिल्म के लिए असीम रियाज को फाइनल करेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी नजर आएंगी।
हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वालों दिनों में पता चल ही जाएगा। लेकिन असीम रियाज अगर बिग बॉस के घर में रहते हुए कोई फिल्म साइन करते हैं तो उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बोनस से कम नहीं होगी।
 
webdunia
बता दें कि असीम के लिए ये डेब्यू फिल्म नहीं होगी। वह इससे पहले वरुण धवन की फिल्म 'मै तेरा हीरो' में नजर आ चुके हैं। हालांकि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था।

असीम रियाज पेशे से मॅाडल हैं। वह जम्मू कश्मीर से हैं। उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए मॉडलिंग की है। फिलहाल बिग बॉस के बाद असीम की फीमेल फैंस की संख्या काफी बढ़ी है।
 
बता दें कि सोशल मीडिया पर असीम रियाज की लोकप्रियता बाकी के कंटेस्टेंट के मुकाबले काफी अधिक है। हाल ही में असीम रियाज ने #UnstoppableAsim के साथ 1 मिलियन से अधिक ट्वीट का रिकॉर्ड सेट किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2-3 फिल्म करने के बाद आमिर खान शुरू करेंगे करोड़ों की लागत वाला अपना ड्रीम प्रोजेक्ट