Festival Posters

अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' की अवधारणा को किया उजागर, अलग-अलग अस्त्रों से कराया परिचय

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (17:54 IST)
बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिका में है।

 
ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अस्त्रों और ब्रह्मास्त्र की अवधारणा और बुनियाद पर आधारित एक बेहतरीन वीडियो जारी किया है। इसे यूं समझ सकते हैं कि निर्माताओं ने इस वीडियो के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म का कांसेप्ट साझा किया है। 
 
चार मिनट के वीडियो में अयान मुखर्जी दर्शकों को अस्त्रों के पीछे की अवधारणा और इतिहास के साथ ही भारतीय पौराणिक कथाओं में इस ब्रह्मांड की बुनियाद को दर्शाया है। 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' की शुरुआत उन ऋषियों की कहानी से होती है, जिन्हें ब्रह्म शक्ति से ब्रह्मांड की ज्योत (ब्रह्म शक्ति) मिली, जिससे अस्त्रों का जन्म हुआ था। अस्त्रों में प्रकृति यथा पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल में पाई जाने वाली सभी विभिन्न ऊर्जाएं शामिल हैं साथ ही उनमें बंदर और बैल जैसे जानवरों की शक्ति भी है।
 
ब्रह्मास्त्र को अंतिम अस्त्र माना जाता है, जिसे सभी अस्त्रों के स्वामी ने देवताओं का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है। फिल्म में, मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर आधुनिक युग के नायक हैं, जो अपनी रहस्यमय शक्तियों से अनजान हैं। अस्त्रों की दुनिया में वे एक चमत्कार हैं, क्योंकि वे खुद एक अस्त्र - अग्नि अस्त्र (द फायर अस्त्र) हैं। उनका नाम भी सबसे रहस्यमयी और सर्वशक्तिमान भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। अयान ने यह भी खुलासा किया कि भगवान शिव उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी प्रिय हैं और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा भी हैं।
 
वीडियो में अयान कहते हैं कि यह हमें एक अनूठी स्थिति में रखता है, क्योंकि प्राचीन भारतीय प्रेरणा से हम जो कर रहे हैं, आधुनिक दुनिया में, कभी भी किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। वीडियो को अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और करण जौहर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया गया है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुपमा के फैंस के लिए तोहफा, अब हर दिन देखिए दो एपिसोड्स, डबल इमोशन्स और डबल मस्ती के साथ

बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, निभाएंगे मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार

Delhi Crime Season 3 : नई जंग, नया विलेन और अब तक का सबसे इमोशनल सीजन, देखिए ट्रेलर

पान मसाला का एड करने की वजह से मुश्किल में फंसे सलमान खान, कंज्यूमर कोर्ट ने भेजा नोटिस

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने हार्दिक पांड्या ने वॉश की कार, रोमांटिक वीडियो और फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख