Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना वायरस : मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया के पति फरहान, क्वारनटीन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना होटल

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोना वायरस : मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया के पति फरहान, क्वारनटीन सेंटर बनाने के लिए दिया अपना होटल
, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (12:09 IST)
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में मदद के लिए और भी लोगों का साथ आना बेहद जरूरी है। बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारें लगातार सरकार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब खबर है कि आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। 
 
फरहान आजमी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को अपना गल्फ होटल क्वारनटीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया है। इस बात की जानकारी खुद फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। 
 
फरहान ने बताया कि गल्फ होटल एक स्टैंडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आ रहा है। 1993 में हुए दंगे में प्रभावित लोगों की मदद की थी और अपने यहां रुकने दिया था। कोरोना के समय अब उनकी मदद के लिए तैयार है जो सबकी सुरक्षा करते हैं। मुंबई पुलिस।
 
फरहान आजमी ने अपने साउथ मुंबई के इस होटल को बीएमसी और पुलिस को सौंपा है। ताकि क्वारनटीन सेंटर के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। फरहान एक आंत्रेप्रेन्योर हैं और रेस्तरां के संचालक भी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'चाणक्य' के लिए सिर मुंडवाएंगे अजय देवगन, लॉकडाउन खत्म होने के बाद‍ फिल्म पर शुरू होगा काम!