आयशा टाकिया का लुक देख फैंस हुए शॉक्ड, ट्रोल होने पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

हाल ही में आयशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

WD Entertainment Desk
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (10:53 IST)
Ayesha Takia: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने काफी कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं। हाल ही में आयशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 
 
आयशा टाकिया एकदम अलग ही लुक में नजर आ रही थीं। उनका चेहरा एकदम बदला हुआ था और वह काफी मोटी भी हो गई हैं। आयशा का ऐसा लुक देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। कई लोगों का कहना है कि आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आयशा ब्लू कलर का सूट पहने दिख रही हैं। उनके साथ उनका बेटा भी है। वीडियो में आयशा का वजन काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia)

इसके बाद आयशा टाकिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'प्यार और शांति।'
 
इसके अलावा आयशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया। इसमें लिखा है, ये आपके बस में नहीं है कि लोग आपकी एनर्जी को कैसे लेते हैं। बस जितना पॉसिबल हो अपना काम ईमानदारी और प्यार के साथ करें। 
 
बता दें कि आयशा टाकिया ने साल 2004 में फिल्म 'टार्जन : द वंडर कार' से डेब्यू किया था। वह दिल मांगे मोर और वॉन्टेड जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आयशा ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। शादी के बाद आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, स्टेडियम में बिखेरा अपना ग्लैमरस जलवा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', फिल्म की तारीफ में कही यह बात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख