बॉक्स ऑफिस पर पूजा बनकर छाए आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (11:59 IST)
dream girl 2 box office collection: आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
 
पूजा बनकर आयुष्मान खुराना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 'गदर 2' के तूफान के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी।
 
वहीं दूसरे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने 14.2 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 'ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन में तीसरे दिन और भी उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने रविवार को 16 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ पहले वीकेंड 'ड्रीम गर्ल 2' का नेट कलेक्शन 40.71 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्या ने किया है। फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के तले बनाई गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Bos OTT 3 : पायल मलिक हुईं घर से बेघर, पहली पत्नी के एविक्ट होने पर मुस्कुराते दिखे अरमान

ऐसी थी राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, पहली नजर में हो गया था शिखा से प्यार

शॉर्ट शिमरी ड्रेस में तृप्ति डिमरी का बोल्ड अंदाज, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

दलेर मेहंदी को 26 साल पहले ऑफर हुई थी फिल्म, सिंगर ने मांग लिए मुख्य कलाकार से भी ज्यादा पैसे

Bigg Boss OTT 3 : अरमान-पायल-कृतिका की टूटी जोड़ी, शो से बाहर हुईं पायल मलिक!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More