Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सहदेव दिर्दो को आया होश, एक्सीडेंट के बाद अब ऐसी है 'बचपन का प्यार' फेम की हालत

हमें फॉलो करें सहदेव दिर्दो को आया होश, एक्सीडेंट के बाद अब ऐसी है 'बचपन का प्यार' फेम की हालत
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (15:34 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। इसके बाद बादशाह ने उनके साथ एक वीडियो सॉन्ग भी बनाया जो जमकर वायरल हुआ था। बीते दिन सहदेव एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

 
इस हादसे में सहदेव के सिर में गहरी चोट लग गई। वह काफी समय तक बेहोश रहे। सहदेव के घायल होने की खबर सामने आने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके सहदेव को जल्द से जल्द बेहदर इलाज मुहैया कराने को कहा था। वहीं सिंगर बादशाह ने भी सहदेव के परिवार को मदद का भरोसा दिया। 
 
अब सहदेव दिर्दो की हेल्थ अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि सहदेव की हालात में सुधार है। उन्हें एक्सीडेंट के बाद करीब 5 घंटे बाद होश आया है। सहदेव इस वक्त जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। फिलहाल सहदेव के सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट कराए गए हैं। 
 
सहदेव अभी आईसीयू में भर्ती हैं। उनके सिर पर आठ टांके लगे हैं। खून के थक्के जमा होने की वजह से इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि सहदेव अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर घूम रहे थे। तभी अचानक से उनकी स्कूटी गिट्टी और रेत की वजह से गिर गई और उन्हें सिर पर गहरी चोटें आई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को दी ईमानदारी से काम करने की सलाह