Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 (11:56 IST)
Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 (11:58 IST)
मणिपुरी फिल्म 'बूंग' नें हाल ही इतिहास रचनते हुए 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में 'बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म' का अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे जूटोपिया 2 और लिलो एंड स्टिच को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
'बूंग' का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद इसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
बाफ्टा में जीत के बाद, मेकर्स ने फिल्म 'बूंग' को भारतीय दर्शकों के लिए दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। 'बूंग' अब 6 मार्च 2026 को भारत के सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी। फरहान अख्तर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडर पर शेयर की है।
फरहान अख्तर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी री-रिलीज की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, 'मासूमियत, प्यार और हिम्मत का सफर। भारत की पहली BAFTA अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में देखें।'
'बूंग' एक दिल छू लेने वाली 'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा है। कहानी मणिपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाले स्कूली छात्र 'बूंग' (गुगुन किपगेन द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी मां के लिए दुनिया का सबसे बेहतरीन तोहफा लाना चाहता है—अपने पिता जॉयकुमार को वापस घर लाना।
उसके पिता काम की तलाश में म्यांमार सीमा के पास 'मोरे' शहर गए थे, लेकिन महीनों से लापता हैं। अपनी मासूमियत और अटूट संकल्प के साथ, बूंग अपने दोस्त राजू के साथ पिता की तलाश में निकलता है। यह सफर उसे केवल उसके पिता तक ही नहीं, बल्कि जीवन के कड़वे सच और नई शुरुआत के अहसास तक ले जाता है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें