बाजीराव मस्तानी के सेट पर प्रियंका चोपड़ा हुईं बेहोश

Webdunia
घटना 21 नवम्बर की है, लेकिन बात अब सामने आई है। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर बेहोश हो गईं। उस समय वे कैमरे के सामने अभिनय कर रही थीं। प्रियंका बेहोश होकर गिर गईं। उनकी यह हालत देख यूनिट के लोग घबरा गए। प्रियंका के चेहरे पर पानी छिड़का गया और उसके बाद उन्होंने आंखें खोली। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया और इस कारण शूटिंग छ: घंटे से भी ज्यादा समय तक रूकी रही‍। 
सूत्रों के मुताबिक उस दिन प्रियंका ठीक महसूस नहीं कर रही थी। साथ ही उनका शॉट बेहद कठिन था। उन्हें तैयार होने में लगभग चार घंटे का समय लगा। चार पेज के संवाद उन्होंने याद किए और इन्हें बोलते हुए उन्हें शॉट देना था। इस शॉट के कई बार रिटेक्स हुए और प्रियंका की हालत खराब होती गई। आखिरकार वे बेहोश हो गईं। 
 
इससे पहले भी वर्ष 2009 में प्रियंका चोपड़ा 'व्हाट्स योअर राशि?' के सेट पर बेहोश हुई थीं और उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी थी। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'Maa' की शूटिंग पर काजोल-अजय में हुई खटपट! काजोल ने खोले अपने 'हॉरर एक्सपीरियंस' के राज

रेड बॉडीकॉन ड्रेस में तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

शेफाली जरीवाला अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, कांटा लगा के लिए मिली थी महज इतनी फीस

भारतीय सेना हर साल जिन शहीदों को देती है सलामी, ऐसे वीर जवानों की कहानी 120 बहादुर लेकर आ रहे फरहान अख्तर

सोनम रघुवंशी केस पर जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- क्या शादी उसकी मर्जी से हुई थी...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म