Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bajrangi Bhaijaan

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (17:34 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज को 10 साल पूरे हो गए हैं। 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की भूमिका निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा को अपने काम के लिए जमकर तारीफें मिली थीं। तब हर्षाली की उम्र महज 6 साल थी। 
 
webdunia
बजरंगी भाईजान से हर्षाली रातोरात स्टार बन गईं। हर्षाली अब 16 साल की हो चुकी हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। 
 
webdunia
हर्षाली मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। इन तस्वीरों में उनका लुक पूरी तरह से बदला नजर आ रही है। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 
webdunia
हर्षाली ने 2015 में आई 'बजरंगी भाईजान' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। मुन्नी के किरदार के लिए हर्षाली को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला था। 
 
webdunia
हर्षाली को मुन्नी के रोल के लिए 8 हजार बच्चों में से चुना गया था। हर्षाली कुबूल है औ लौट आओ तृषा जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। 
हर्षाली जल्द ही तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म अखंडा 2 में नजर आएंगी। हर्षली का कहना है कि अगर 'बजरंगी भाईजान 2' बनती है तो वह इसका हिस्सा बनना चाहेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारिश में भीगते हुए दिशा पाटनी ने दिखाई मदमस्त अदाएं, बोल्ड तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान