बांग्लादेशी एक्ट्रेस की पति ने की हत्या, बोरे में बंद मिली लाश

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (17:28 IST)
Photo - Twitter
बांग्लादेश की जानी मानी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू का शव एक बोरे में बंद मिला है। एक्ट्रेस कुछ दिनों से लापता थीं। उनका शव ढाका के केरानीगंज केरानीगंज ब्रिज के पास एक बोरे से बरामद किया गया है।

 
खबरों के अनुसार इलाके के कुछ लोगों ने सोमवार को सुबह कदमटोली क्षेत्र में अलीपुर के पास राइमा इस्लाम शिमू की लाश को पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। राइमा इस्लाम शिमू के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उन्हें शक थे।
 
पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शिमू के लापता होने के बाद रविवार को उनके परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिनेत्री के पति शखावत अली को हिरासत में लिया है। अली के साथ उनके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है। एक्ट्रेस की हत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। उनके पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
 
राइमा इस्लाम शिमू 45 साल की थीं। उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'बार्तामान' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक 25 फिल्मों और कुछ टीवी शो में एक्टिंग कर चुकी थीं। वह बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्य भी थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख