इस बीमारी से पीड़ित थे बप्पी लहरी, सोते समय नींद में ही रुक जाती है सांस

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (11:12 IST)
बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। लता मंगेशकर के बाद अब 'डिस्को किंग' बप्पी लहरी का भी निधन हो गया है। बप्पी लहरी का निधन 15 फरवरी को देर रात 69 वर्ष की उम्र में हुआ। बप्पी दा काफी समय से बीमार थे। उन्होंने मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली।

 
बप्पी लहरी बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर किया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी को ऑब्स्ट्रक्टिव स्पली एपनिया और चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या थी।
 
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नींद से संबंधित एक ब्रीदिंग डिसऑर्डर है। इस बीमारी की वजह से सोते समय सांस लेने में समस्या होती है। इस बीमारी की वजह से सांस नीद में ही रुक जाती है औस पता भी नहीं चलता है। सांस रुकने की दिक्कत कुछ सेकेंड्स से 1 मिनट तक हो सकती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का सबसे प्रमुख लक्षण खर्राटे लेना है।
 
बप्पी लहरी ने करियर में कई हिट गाने गाए। साथ ही कई रियलिटी शो बतौर जज भी किए हैं। बप्पी दा ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 80 के दशक में वे छाए रहे। उन्हें पहचान साल 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से मिली।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख