Hanuman Chalisa

'बत्ती गुल मीटर चालु': रिलीज़ डेट बढ़ी आगे

Webdunia
श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। लंबे समय से फिल्म के स्टार्स शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम फिल्म की शूटिंग में लगे थे। लग रहा था कि फिल्म जल्द ही खत्म होकर अपनी रिलीज़ डेट घोषित कर देगी। लेकिन ऐसा होते दिख नहीं रहा है। 
 
फिल्म आम आदमी के भारी बिजली के मामले पर आधारित होगी जिसमें वकील बने शाहिद लोगों की मदद करते नज़र आएंगे। सामाजिक मुद्दे पर बन रही इस फिल्म में थोड़ा बहुत रोमांस का भी तड़का होगा। फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग उत्तराखंड के तेहरी में हुई और इसके बाद मुंबई में इसका आखिरी शेड्युल था। 
 
खबर थी कि फिल्म 31 अगस्त 2018 तक रिलीज़ हो जाएगी। लेकिन अब पता चला है कि यह आगे बढ़ा दी गई है। वेबदुनिया की खबर के मुताबिक फिल्म अब आगे बढ़कर 14 सितंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म किसी भी कारण से आगे बढ़ी हो लेकिन अब फिल्म को नई रिलीज़ डेट पर क्लैश का सामना करना पड़ेगा। दरअसल इसई तारीख को काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' भी रिलीज़ होने वाली है। 
 
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' की शूटिंग गाने 'हार्ड हार्ड' के साथ खत्म हुई। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, श्री नारायण सिंह, नितिन चंद्रचुद, कुसुम अरोड़ा और निशांत पिट्टी ने प्रोड्युस किया है। अब दर्शकों को शाहिद की अगली फिल्म के लिए सितंबर तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। 
 
शाहिद कपूर इसके बाद फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक पर काम करेंगे। वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म 'स्त्री' में नज़र आएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जयदीप अहलावत बने दोस्ती की मिसाल, दोस्त की फिल्म ‘Momacu’ के ट्रेलर लॉन्च में बने चीफ गेस्ट

'60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला', पैपराजी पर भड़के सलमान खान, आधी रात को दी चेतावनी

वाणी कपूर ने की 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती है

राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, 'पेड्डी' के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की

Jr NTR की नई फिल्म का नाम होगा 'ड्रैगन', टीजर में दिखी खून-खराबे से भरपूर कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख