Festival Posters

3 दिन तक दर्द में तड़पती रहीं भारती सिंह, अस्पताल में कराया गया भर्ती

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 3 मई 2024 (11:45 IST)
Bharti Singh Hospitalized: कॉमेडियन भारती सिंह अपने मदमस्त अंदाज और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। भारती सिंह फिलहाल 'डांस दीवाने सीजन 4' को होस्ट कर रही हैं। इसी बीच भारती की हेल्थ को लेकर एक जानकारी सामने आई है। कॉमेडीयन की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही हैं, उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल 'लाइफ ऑफ लिंबाचिया' पर एक ्लॉग शेयर करके इसकी जानकारी दी है। भारती ने बताया कि वह बीते तीन दिनों से पेट दर्द से तड़प रही थीं, जिसके बाद वह पति हर्ष के साथ अस्पताल आईं। शुरुआत में उन्होंने इसे गैस्ट्रोनल समझकर टाल दिया था। 
 
जब दर्द असहनीय हो गया, तो भारती सिंह ने चिकित्सा सहायता लेने का फैसला किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारती के कुछ टेस्ट हुए और डॉक्टरों ने पुष्टि की कि पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।
 
वीडियो में भारती सिंह कहती हैं, आई एम सॉरी, ऐसी सिचुएशन दिखानी नहीं चाहिए लेकिन मैं क्या करूं। मुझे बताना था कि ब्लॉग ना आए तो वजह ये है। मुझे फूड इंफेक्शन हो गया है, पेट का इंफेक्शन तो रात भर से बुरे हाल हैं लेकिन अब काफी ठीक हूं मैं।
 
भारती ने यह भी बताया कि उनकी स्थिति का एकमात्र समाधान सर्जरी है और वह सर्जरी कराएंगी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, पिंक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे पंकज त्रिपाठी

गोल्डन साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखिए एक्ट्रेस का रॉयल ट्रेडिशनल लुक

120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग: सितारे और क्रिकेट आइकॉन्स ने किया फिल्म का स्वागत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख