Biodata Maker

भोजपुरी एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन, दिल का दौरा पड़ने की वजह से गई जान

WD Entertainment Desk
सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (11:35 IST)
Photo Credit : Twitter
Brijesh Tripathi passes away: भोजपुरी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज भोजपुरी अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। 'ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्‍मों से अपनी पहचान बनाने वाले बृजेश त्र‍िपाठी 72 साल के थे। 
 
बृजेश त्रिपाठी को 2 हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके बाद मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह डेंगू से ठीक होने के बाद बीते दिन ही मुंबई पहुंचे थे। लेकिन अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 
 
बृजेश ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री में 100 से अधिक फिल्‍मों में काम किया था। इसके अलावा उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। वह इन दिनों डायरेक्‍टर सुजीत सिंह की फिल्‍म 'आंखें' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें चिंटू पांडे लीड रोल में हैं। 
 
बृजेश त्रिपाठी की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर कर दी अपमानजनक टिप्पणी, भड़के फोटोग्राफर्स बोले- पूरी फैमिली का करेंगे बॉयकॉट...

दुल्हन ने की शाहरुख खान से 'बोलो जुबान केसरी' डायलॉग कहने की डिमांड, किंग खान बोले- मेरी फैन हो या...

सलमान खान के जबरदस्त लुक ने लगाई इंटरनेट पर आग, बर्थडे मंथ की हुई स्टाइलिश शुरुआत

सुनहरे पंखों वाली परी बनीं नुसरत भरुचा, ग्लैम फैशन को दिया नया आयाम

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, बोले- मेरे परिवार की सभी पीढ़ियों संग किया काम...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख