Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा बनेंगी अक्षरा सिंह? भोजपुरी एक्ट्रेस ने कही यह बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bigg Boss OTT
, सोमवार, 2 अगस्त 2021 (15:02 IST)
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का आगाज जल्द होने वाला है। इस बार यह शो टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे।

 
हर दिन से जुड़ी नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। खबरें है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने वाली हैं। शो में अक्षरा के अलावा कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे।
 
वही शो में हिस्सा लेने की खबरों पर अक्षरा सिंह ने चुप्पी तोड़ दी है। खबरों के अनुसार अक्षरा ने बताया कि शो में उनका जाना तय नहीं हुआ है। 
 
बता दें कि अक्षरा से पहले कई भोजपुरी सितारें बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। इनमें मोनालिसा, रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे नाम शामिल है। 
 
सिंगर नेहा भसीन 'बिग बॉस ओटीटी' की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। वूट सिलेक्ट ने नेहा का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। शो के पहले 6 हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर दिखाए जाएंगे। ओटीटी पर बिग बॉस को करण जौहर होस्ट करेंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर शिल्पा शेट्टी बोलीं- मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर भरोसा