भोजपुरी स्टार निरहुआ के भाई का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (16:03 IST)
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक दुखद खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्टर के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें वेदंता हॉस्पिटल ले जाया गया।

 
निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा, बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वां पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें। 
 
दिनेश के भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस सफर के दौरान ही बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव जिस गाड़ी में थे उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने की वजह से गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए गए 23 कट्स, मिला यह सर्टिफिकेट

प्रभास ने की अनुष्का शेट्टी की क्राइम ड्रामा फिल्म घाटी के ट्रेलर की सराहना, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

कांतारा : चैप्टर 1 के एक्शन डायरेक्टर ने ‍किया खुलासा, बिना बॉडी डबल ऋषभ शेट्टी ने किए खतरनाक स्टंट

पल्लवी जोशी ने खोले द बंगाल फाइल्स को लेकर राज, बताया कैसे आया फिल्म बनाने का आइडिया

ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में रखा था कदम, बॉबी फिल्म के लिए खरीदा था अवॉर्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख